Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड के द्वारा बिहार राज्य में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट दोनों की बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो चुका है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन करवाने के लिए बिहार बोर्ड के द्वारा अलग-अलग समय को निश्चित किया गया था। समय के अनुसार 12वीं कक्षा का परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया था। वहीँ दसवीं कक्षा के परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक किया गया था।
सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन हो जाने के बाद अब विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। और अधिकतम विद्यार्थी यह चाहते हैं, कि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया जाए। इस साल करीब 39 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा में शामिल होकर अपने परीक्षा को पूरा किया है। और जल्द ही इन सभी विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट को भी जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board Result 2025
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा कोपियों का मूल्यांकन होना शुरू हो गया है। अब जैसे ही कोपियों का मूल्यांकन पूरी तरह से हो जाएगा। उसके बाद बोर्ड के द्वारा इसके आधिकारिक रूप से परिणाम को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को जारी करने की पूरी संभावना है, मार्च महीने में जताई जा रही है।
रिजल्ट को लेकर ऐसा कहा जा रहा है, कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। या फिर पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। वर्तमान समय में रिजल्ट जारी नहीं करने की वजह से कोई भी विद्यार्थी को रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहा है। लेकिन समय-समय पर प्रत्येक महत्वपूर्ण सूचनाओं को जानते रहे, ताकि बोर्ड के द्वारा कोई आधिकारिक सूचना आए। तो उसके अनुसार परीक्षा परिणाम को चेक किया जा सके।
बिहार बोर्ड परीक्षा पासिंग अंक
साल 2025 में होने वाले परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए पहले से ही पासिंग अंक निर्धारित किए हुए हैं। जिसकी वजह से प्रत्येक विद्यार्थियों को निर्धारित पासिंग अंक के अनुसार अंक प्राप्त करना होता है। दसवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा दोनों के विद्यार्थियों के लिए पासिंग अंक 33% निर्धारित की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंकों से पास होना होगा।
जो विद्यार्थी 33% अंको से पास कर लेंगे, ऐसे विद्यार्थी इस परीक्षा में पास होने जाएंगे। और अगली कक्षा में उन्हें पढ़ाई करने का अनुमति दिया जाएगा। वही जो विद्यार्थी 33% से कम अंक को हासिल करेंगे। उन्हें फिर इस कक्षा में पढ़ाई करनी होती है। हालांकि जो विद्यार्थी सिर्फ एक या दो विषय में फेल हुए होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता है। जिससे उन्हें पास होने का मौका दिया जाता है।
बिहार बोर्ड(BSEB) रिजल्ट कैसे चेक करें?
यदि आप भी वर्ष 2025 में 10वीं या 12वीं का बोर्ड परीक्षा दिया है। और आप इसके रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। या फिर आप इसके रिजल्ट को कैसे चेक कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का सोच रहे हैं, तो आप हमारे द्वारा नीचे बताए गए। निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके बिलकुल आसानी पूर्वक आप अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।
- परिणाम जारी होने पर उसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ जाने के बाद होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक देखने को मिलेगा, इसके ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपको 12वीं एवं 10वीं कक्षा में से जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उसका चयन करना होगा।
- इतना करने के बाद सही रोल नंबर भर कर एवं अन्य सभी जानकारी को भरकर सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- और विशेष रूप से प्राप्त किए गए, अंकों को एक बार अवश्य देख ले।