Kisan Credit Card Loan: खेती से जुड़े किसानों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। ताकि वह अपनी फसल उगाने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र एवं अन्य कृषि सामग्री को बिल्कुल आसानी पूर्वक खरीद सके। इसी को ध्यान में रखते हुए, भारतीय केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना का आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को केवल 4% ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। जिससे वह अपने कृषि से जुड़ी जरूरत को आसानी पूर्वक पूरा कर सकें।
और अपनी फसल उत्पादन को और भी ज्यादा बढ़ा सके। अगर आप भी पेशे से एक किसान है। और आप कम ब्याज दर पर लोन लेकर अपनी खेती करने का सोच रहे हैं। तो यह योजना आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको किसान क्रेडिट लोन योजना से जुड़ी सारी जानकारी को बिल्कुल आसान शब्दों में प्रदान करने वाले हैं। ताकि आप इस योजना का पूरा-पूरा लाभ ग्रहण कर सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल में शुरू से अंत तक बना रहना होगा।
Kisan Credit Card Loan: Overall
पोस्ट का नाम | Kisan Credit Card Loan |
लोन राशि | 5 लाख रुपये तक |
ब्याज दर | 2% से 7% तक समय पर भुगतान करने पर 3% की छूट |
लोन चुकाने की अवधि | अधिकतम 5 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | अनलाइन/ऑफलाइन |
Kisan Credit Card Loan 2025
किसान क्रेडिट कार्ड एक विशेष प्रकार का ऋण है। जो किसानों को उनकी कृषि संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया जाता है। यह कार्ड की मदद से किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण, मजदूरी एवं सिंचाई जैसी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को 5 लाख तक का लोन की राशि प्रदान की जाती है।जिससे वह अधिकतम 5 वर्षों के समय द्रव्यमान में चुका सकते हैं। इस योजना का लाभ विशेष रूप से उन किसानों को प्रदान किया जाता है। जिन्हें खेती करने के लिए पूंजी की जरूरत है। इस योजना की ब्याज दर 2%, 4% एवं 7% तक निर्धारित की जा सकती है।
जो अलग-अलग बैंकों के द्वारा निर्धारित की जाती है, यदि कोई किसान समय पर लोन का भुगतान करता है। तो उसे 3% की अतिरिक्त छूट बैंक के द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को लोन लेने की प्रक्रिया भी काफी आसान रखा गया है। और इसके लिए बहुत अधिक परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
KCC पर लोन देने वाले बैंक
- SBI (भारतीय स्टेट बैंक): भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन प्रदान किया जाता है। इस बैंक के तहत 3 लाख तक का लोन पर सिर्फ 2% की ब्याज दर निर्धारित की गई है। समय पर लोन का भुगतान करने पर आपको 3% की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी, जिससे कुल ब्याज दर घट कर 4% तक होगी।
- PNB (पंजाब नेशनल बैंक): किसानों के लिए पंजाब नेशनल बैंक काफी महत्वपूर्ण ऑप्शन है। यह किसानों को आसान आवेदन करने के तहत लोन की राशि प्रदान की जाती है। यह बैंक काफी कम ब्याज दर पर अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करती है।
- HDFC (एचडीएफसी बैंक): किसान क्रेडिट कार्ड पर एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहक को 9% ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है। जिसमें अधिकतम ₹300000 तक का लोन प्रदान करता है। इसके साथ ही किसानों को ₹25000 का चेक बुक भी प्रदान करता है।
- Axis Bank (एक्सिस बैंक): एक्सिस बैंक किसान क्रेडिट कार्ड पर 8.85% के ब्याज दर पर अपने ग्राहकों को लोन की राशि प्रदान करती है। इसमें किसान को काफी कम ब्याज दर का भुगतान करना होता है। अन्य बैंक की तुलना में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन प्रदान करते है। जैसे उड़ीसा ग्राम बैंक, बंगिया ग्रामीण विकास बैंक।
Kisan Credit Card Loan 2025 हेतु पात्रता
- किसान क्रेडिट कार्ड लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का आयु सीमा 18 वर्ष 75 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- यदि किसान की आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है, तो उसे गारंटर की आवश्यकता पड़ेगी।
- सभी प्रकार के किसान, मालिक, किराएदार खेती करने वाले किसान इस योजना हेतु आवेदन कर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
KCC के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूमि प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- फोटो और अन्य प्रमाण
Kisan Credit Card Loan (KCC) 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के आधार पर उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां जाने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- और आवेदन फार्म को सही-सही भर देना है।
- और फिर आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद बैंक के अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- और फिर सत्यापन होने के बाद आपको लोन हेतु राशि प्रदान कर दी जाएगी।